हिन्दी साहित्य में सर्वप्रथम योगदान या उपलब्धि संबंधी तथ्यों का काफी महत्व है। इस तरह के प्रश्न स्कूल, कॉलेज या प्रतियोगी परीक्षाओं मे अक्सर पूछे जाते रहे हैं ------
- 1. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि - स्वयंभू
- 2.अपभ्रंश का प्रथम कड़वक बद्ध- पउम चरित्र - स्वयंभू
- 3.अपभ्रंश के प्रथम ऐतिहासिक वैयाकरण - हेमचंद्र
- 4.हिंदी के प्रथम कवि - सरहपा
- 5.हिंदी में दोहा चौपाई का सर्वप्रथम प्रयोग- सरहपा
- 6.हिंदी की प्रथम रचना- श्रावकाचार देवसेन कृत
- 7. हिंदी साहित्य की प्रथम रचना - पृथ्वीराज रासो चंद्र बरदाई
- 8. हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य- पृथ्वीराज रासो
- 9. हिंदी काव्य में प्रथम बारहमासा वर्णन - बीसलदेव रासो
- 10. किसी भारतीय भाषा में रचित इस्लाम धर्मावलंबी कवि की प्रथम रचना- संदेश रासक (अब्दुल रहमान)
- 11. अवहट्ठ का सर्वप्रथम प्रयोग- विद्यापति ने कीर्तिलता में
- 12. हिंदी के सर्वप्रथम गीतकार - विद्यापति
- 13. हिंदी में सर्वप्रथम मुकरियों की शुरुआत - अमीर खुसरो
- 14. भक्ति के प्रवर्तक - रामानुजाचार्य
- 15. हिंदी के प्रथम सूफी कवि - असायत
- 16. सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य- हंसावली असायत
- 17. हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य - हंसावली( असायत )
- 18.हिंदी का प्रथम वक्रोति कथात्मक महाकाव्य- पद्मावत
- 19. हिंदी की आदि कवियत्री - मीराबाई
- 20. कृष्ण भक्ति काव्य का सबसे प्रसिद्ध काव्य- सूरसागर (सूरदास)
- 21. राम भक्ति का सबसे प्रसिद्ध काव्य- रामचरितमानस (तुलसीदास )
- 22.भक्तिकाल को काव्य का स्वर्ण युग घोषित करने वाला प्रथम व्यक्ति -जॉर्ज ग्रियर्सन
- 23. सर्वप्रथम सतसई परंपरा का आरंभ - तुलसी सतसई
- ( अधिकांश कृपाराम की हित तरंगिणी को मानते हैं)
- 24. रीति काव्य का सर्वप्रथम ग्रंथ -हित तरंगिणी -कृपाराम
- 25. खड़ी बोली में लिखित सर्वप्रथम काव्य ग्रंथ -श्रीधर पाठक द्वारा अनुवादित( हरमिट)-एकांतवासी योगी
- 26. खड़ी बोली के प्रथम स्वच्छंदतावादी कवि- श्रीधर पाठक
- 27. खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य -प्रियप्रवास- हरिऔंध
- 28. गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग -लोचन प्रसाद पांडेय ने कुसुमनमाला की भूमिका में
- 29. छायावाद की प्रथम कृति -झरना 1918 प्रसाद
- 30. शुक्लानुसार छायावाद का प्रथम प्रतिनिधि कवि- पंत
- 31. मुक्तछंद का प्रथम प्रयोगकर्ता -निराला -जूही की कली में
- 32.निराला की प्रथम कविता -जूही की कली -1916
- 33. प्रयोगवाद शब्द का प्रथम प्रयोग -नंददुलारे वाजपेई
- 34.नई कविता नाम दिया -अज्ञेय ने
- 35. अज्ञेय की प्रथम काव्य कृति -भग्न दूत 1933
- 36. प्रेमचंद का प्रथम उपन्यास- प्रेमा अर्थात दो सखियों का विवाह 1907 हम खुर्मा व हम सवाब का हिंदी रुपांतर
- 37. हिंदी का प्रथम उपन्यास -परीक्षा गुरु लाला श्रीनिवास दास कृत
- 38. प्रेमचंद का मूल रूप से हिंदी में लिखित प्रथम उपन्यास -कायाकल्प 1926
- 39 जैनेंद्र का प्रथम उपन्यास-परख 1929
- 40. इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास -घृणामयी 1929
- 41. भगवती चरण वर्मा का प्रथम उपन्यास- चित्रलेखा 1934
- 42. अज्ञेय का प्रथम उपन्यास- शेखर एक जीवनी 1941
- 43. रेणु का प्रथम उपन्यास -मैला अंचल 1954
- 44.निर्मल वर्मा का प्रथम उपन्यास -वे दिन 1964
- 45. हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी -इंदुमती - किशोरीलाल
- 46.हिंदी की प्रथम कहानी लेखिका -बंग महिला( राजेंद्र बाला घोष)
- कहानी -दुलाई वाली
- 47. प्रसाद की प्रथम कहानी -ग्राम 1911(इंदु पत्रिका में published)
- 48 प्रेमचंद की प्रथम कहानी- पंच परमेश्वर 1916
- 49.निर्मल वर्मा का प्रथम कहानी संग्रह - परिदें 1960
- 50. कमलेश्वर का प्रथम कहानी संग्रह -राजा निरबंसिया 1957
- 51. हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक - (भारतेंदु ने माना) नहुष -गोपाल चंद्र
- √√आनंद रघुनन्दन -प्राणचंद चौहान
- 52. हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक -जानकी मंगल (शीतला प्रसाद खत्री)
- 53. प्रसाद का प्रथम ऐतिहासिक नाटक -राज्यश्री 1915
- 54. हिंदी का प्रथम एकांकी -एक घूंट (प्रसाद)
- 55. आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पहली सैद्धांतिक आलोचना कृति -काव्य में रहस्यवाद
- 56. रस विवेचन को पहली बार मनोवैज्ञानिक आधार प्रदान किया -रामचंद्र शुक्ल ने
- 57. हिंदी में साधारणीकरण के संबंध में पहला चिंतन- रामचंद्र शुक्ल
- 58.साधारणीकरण का प्रथम प्रयोगकर्ता -भट्टनायक
- 59. हिंदी में प्रथम आत्मकथा -अर्द्धकथानक 1641 -बनारसीदास जैन
- 60. हिंदी में प्रथम जीवनी -भक्तमाल -1585 नाभादास
- (प्रथम मौलिक जीवनी लेखक -कार्तिक प्रसाद खत्री -
- मीराबाई का जीवन चरित्र -1883
- अहल्या बाई का जीवन चरित्र-1889)
- 61. हिंदी में प्रथम संस्मरण -हरिऔंध का संस्मरण (बालमुकुंद गुप्त)
- 62. हिंदी में प्रथम रेखाचित्र -पदम पराग (1929 )पदम सिंह शर्मा
- 63. हिंदी में प्रथम यात्रा वृतांत- लंदन यात्रा 1883 श्रीमती हर देवी
- 64. हिंदी में प्रथम रिपोर्ताज -लक्ष्मीपुरा -1938 शिवदान सिंह चौहान
- 65. हिंदी गद्य काव्य की प्रथम रचना- साधना (राय कृष्णदास)
- 69. हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम व्यवस्थित ग्रंथ- हिंदी साहित्य का इतिहास( रामचंद्र शुक्ल)
- 70. परंपरा की दृष्टि से रचित हिंदी साहित्य इतिहास का प्रथम ग्रंथ -हिंदी साहित्य की भूमिका (हजारी प्रसाद द्विवेदी)
- 71. साहित्य इतिहास का प्रथम मार्क्सवादी ग्रंथ कार- रामविलास शर्मा
- 72. खड़ी बोली पद्य का प्रथम प्रयोगकर्ता अमीर- खुसरो
- 73. खड़ी बोली की प्रथम गद्य रचना -चंद छंद बरनन की महिमा गंग कवि
- 74. खड़ी बोली में साहित्य स्वरूप का सर्वप्रथम प्रयोग किया- रामप्रसाद निरंजनी ने योग- भाषा वशिष्ठ में
- 75.किसी भारतीय द्वारा देशी भाषा में प्रकाशित प्रथम पत्र- संवाद कौमुदी 1821 सं.राजा राममोहन राय
- 76. प्रथम हिंदी पत्र -उदंत मार्तंड 30 मई 1826
- 77. सर्वप्रथम हिंदी दैनिक पत्र- समाचार सुधा वर्षण 1854
- 78. हिंदी की प्रथम लघु पत्रिका -नए पत्ते -लक्ष्मीकांत वर्मा
- 79. हिंदी में प्रकाशित प्रथम ग्रंथावली -भारतेंदु ग्रंथावली
- 80. हिंदी के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार- हिम तरंगिनी माखनलाल चतुर्वेदी 1955
- 81. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी साहित्यकार पंत - 1968 चिदम्बरा
- 82. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी महिला साहित्यकार -महादेवी वर्मा यामा -1982
- 83. प्रथम व्यास सम्मान -भारत के भाषा परिवार और हिंदी( डॉक्टर रामविलास शर्मा 1991)
- 84. प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन -नागपुर -1975
- 85. एम.ए .हिंदी का सर्वप्रथम शिक्षण प्रारंभ हुआ- काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 1921
- 86. काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रथम हिंदी विभागाध्यक्ष -श्यामसुंदर दास
- 87. साहित्य अकादमी का प्रथम अध्यक्ष- पंडित जवाहरलाल नेहरु
- 88. हिंदी साहित्य परिषद का प्रथम अध्यक्ष -पुरुषोत्तम दास टंडन
- 89. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाला प्रथम व्यक्ति- अटल बिहारी वाजपेई 1977
- 90. हिंदी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक इतिहास -हिंदी भाषा का इतिहास 1933- धीरेंद्र वर्मा
- 91-हिन्दी का पहला स्वतन्त्र मौलिक निबंध -राजा भोज का सपना
- (राजा शिवप्रसाद सितारे हिन्द)
- 92- प्राचीनतम गद्य - पद्य(चम्पू )काव्य -राउरवेळ -रोड़ा कवि
- 93.ब्रजभाषा गद्य की प्रथम रचना -शृंगार रस मंडन -गोंसाई विट्ठलनाथ
- 94.आधुनिक खड़ी बोली हिंदी गद्य का जनक -भारतेन्दु
- 95--हिन्दी की पहली वैज्ञानिक कहानी -चन्द्र लोक की यात्रा
- 96-फ्लेश बैक पद्धति आधारित प्रथम कहानी -उसने कहा था
- 97.नवगीत परम्परा के सूत्रधार-अज्ञेय
- आधार प्रवर्तक -राजेंद्र प्रसाद सिंह
- 98 .हिन्दी आलोचना के प्रवर्तक - भारतेंदु
- 99.हिन्दी के प्रथम लक्षण ग्रंथकार -केशवदास
- 100.हिन्दी में रामभक्ति साहित्य सम्बन्धी प्रथम काव्य रचना -रामरक्षा स्त्रोत (रामानंद)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें